भारत

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

jantaserishta.com
31 May 2024 9:36 AM IST
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
x
Jammu and Kashmir News जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर चली यह मुठभेड़ गुरुवार देर रात पुंछ जिले के मारहा बुफलियाज इलाके में हुई।
एक अधिकारी ने कहा, "कल देर रात सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। पुलिस और सेना ने डेरा की गली के पास मारहा बुफलियाज इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी जिससे कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई।"
हालांकि कुछ देर बाद आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story