भारत
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
jantaserishta.com
7 May 2024 10:03 AM IST

x
फाइल फोटो
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्हें ठिकाने से बाहर निकालने के लिए एक अभियान शुरू किया गया।
इस दौरान जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से फायरिंग अभी जारी है। कुलगाम में मुठभेड़ पुंछ आतंकी हमले के बाद हुई है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और चार अन्य घायल हो गए थे।
कुलगाम में मुठभेड़ ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक दल अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। कुलगाम इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





