भारत

बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुख्तार अंसारी गैंग के दो शूटर की मौत

Apurva Srivastav
4 March 2021 7:52 AM IST
बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुख्तार अंसारी गैंग के दो शूटर की मौत
x
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. अरैल इलाके के कछार में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश वकील पाण्डेय उर्फ राजू पाण्डेय और अमज़द उर्फ पिंटू मारे गए. बताया जा रहा है कि ये दोनों मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से दिलीप मिश्रा के लिए काम करते थे.

पुलिस के मुताबिक, वकील पाण्डेय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. दोनों मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर थे, मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद दिलीप मिश्रा के लिए काम करते थे. इन दोनों ने रांची के होटवार जेल के जेल अधिकारी की हत्या की सुपारी ली थी. प्रयागराज में भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति की हत्या की साजिश थी.


Next Story