
x
स्वारघाट। आए दिन सुर्खियों में रहने वाला गरा वाला टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के कारण चर्चा में है। पहले कई किसानों द्वारा एंट्री टैक्स को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। नहंग सिंह, किसान यूनियन और टैक्सी यूनियन द्वारा भी समय-समय पर विरोध दर्ज करवाया गया। इस बार मामला कुछ अलग है। स्थानीय टोल कर्मचारियों द्वारा धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों ने ही टोल अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यह कर्मी आंदोलन पर उतर आए हैं। साथ ही टोल प्रबंधन को स्पष्ट कहा है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए, अन्यथा उग्र रास्ता अख्तियार किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें काम करने के साथ-साथ कथित रूप से प्रताडि़त किया जाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा हर कर्मचारी को टारगेट किया जाता है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि टोल अधिकारी कथित तौर पर कहते हैं, जो करना है कर लो और जिसको ले आना है, उसको ले आओ, साथ ही नौकरी से निकालने की धमकियां भी दी जाती हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान टोल संचालन भी प्रभावित रहा और इस बीच कई वाहन बिना टोल दिए ही गुजरते दिखाई दिए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





