भारत

एयरलाइंस कंपनियों को इमरजेंसी नोटिस, हवाई यात्री भी पढ़े ये IMP खबर

Nil dhankar
29 Nov 2025 7:20 AM IST
एयरलाइंस कंपनियों को इमरजेंसी नोटिस, हवाई यात्री भी पढ़े ये IMP खबर
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। भारत में इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें अगले दिनों में परेशानी झेल सकती हैं, क्योंकि उनके ए320 परिवार के फ्लीट में एक तकनीकी खामी मिली है. फ्रांस की विमानन कंपनी एयरबस ने बताया कि तेज सूरज की किरणें कुछ प्लेन्स के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के लिए जरूरी डेटा को खराब कर सकती हैं. यह डेटा अगर गलत हो जाए, तो विमान के कंट्रोल पर असर पड़ सकता है.

देश में 560 से ज़्यादा ए320 प्लेन्स उड़ते हैं, और इनमें से करीब 200–250 प्लेन्स को तुरन्त जांच और बदलाव की जरूरत है. कुछ में सॉफ्टवेयर बदलेगा और कुछ में हार्डवेयर सीधा या रिप्लेस किया जाएगा. इस दौरान प्लेन्स को ग्राउंड करना पड़ेगा, इसलिए उड़ानें लेट होंगी या रद्द भी हो सकती हैं. यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (ईएएसए) ने इमरजेंसी नोटिस जारी करते हुए कहा कि प्लेन्स में एक अच्छा ईएलएसी कंप्यूटर लगाना जरूरी है, जो फ्लाइट कंट्रोल को संभालता है.

एयरबस के एक प्रवक्ता का अनुमान है कि इस तकनीकी समस्या या मरम्मत प्रक्रिया से कुल 6,000 विमानों पर असर पड़ेगा. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, एयरबस A320 विमानों के लिए एक सॉफ्टवेयर फिक्स से जुड़ा अलर्ट मिलने के बाद उन्होंने एहतियाती कदम उठाए हैं.

कंपनी ने कहा कि उनके अधिकांश विमान इस समस्या से प्रभावित नहीं हैं, लेकिन वैश्विक निर्देशों के कारण कुछ उड़ानों में देरी या कैंसिलेशन हो सकता है. एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने संपर्क विवरण अपडेट रखें और अपनी उड़ान की ताज़ा स्थिति वेबसाइट, चैटबॉट या मोबाइल ऐप पर चेक करते रहें. हाल में एक ए320 प्लेन में ऑटोपायलट ऑन रहते हुए बिना कमांड के हल्का नीचे झुकाव देखा गया था. जांच में ईएलएसी मॉड्यूल में खामी सामने आई थी.


Next Story
null