विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 139 यात्री, सामने आई ये बड़ी वजह

बेंगलुरू से 139 यात्रियों को पटना ले जा रहे गो फर्स्ट के एक विमान के इंजन में खराबी आ जाने के कारण शनिवार को उसे नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया. इस संबंध में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि विमान पूर्वाह्न सवा 11 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा . हवाई अड्डे के निदेशक आबिद रूही ने बताया, ''गो फर्स्ट की उड़ान के पायलट ने नागपुर एटीसी से संपर्क कर बताया कि विमान के एक इंजन में समस्या आ रही है और उसने नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में विमान को उतारने का अनुरोध किया.'' उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों के अलावा विमान में 139 यात्री सवार थे. रूही ने बताया, ''हमने इसे पूर्ण पैमाने पर आपातकाल घोषित करके सभी आवश्यक व्यवस्था की, जिसमें रनवे, दमकल, डॉक्टर, एम्बुलेंस उपलब्ध कराना और पुलिस के साथ समन्वय शामिल है. सौभाग्य से विमान सुरक्षित तरीके से उतरा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





