
x
Paonta Sahib. पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के धौलाकुआं क्षेत्र में 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से 45 वर्षीय बिजली कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारू राम पुत्र रामपाल निवासी बेलवाली धौलाकुआं के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार बारू राम पिछले 15 वर्षों से बिजली बोर्ड के ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ठेकेदार नासिर रावत ने उन्हें बिना विभागीय सूचना और बिना बिजली आपूर्ति बंद करवाए खंभे पर काम करने भेज दिया। इसी दौरान वह 33 केवी लाइन की चपेट में आ गए। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और बोर्ड पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
बारू राम घर के एकमात्र कमाने वाले थे। उनकी पत्नी और चार बेटियों का पालन-पोषण और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। मृतक के चाचा और भाई ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार को उचित आर्थिक सहायता, मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बारू राम के साथ काम करने वाले कर्मचारियों अश्विनी और विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें बोर्ड की ओर से इस काम के लिए कोई सूचना या पावर कट की जानकारी नहीं दी गई थी। अगर सुरक्षा नियमों का पालन होता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। पूर्व प्रधान संजय चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो परिजन और ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करेंगे। माजरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





