
यूपी। बरेली में रहने वाली एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर सात साल तक शोषण के आरोपी बिजली विभाग के जेई मुकुल यादव पर दुष्कर्म और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा पारा थाने में दर्ज हुआ। मुकुल मूल रूप से गाजियाबाद सेक्टर नौ विजयनगर के रहने वाले हैं, जबकि महिला बरेली की है।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक महिला के पति का 2017 में देहांत हो गया था। महिला के आठ वर्षीय बेटी है। महिला के अनुसार बरेली में ही उसके मकान में गाजियाबाद के सेक्टर नौ विजय नगर निवासी मुकुल यादव बरेली में उसके मोहल्ले में एक मकान में किराए पर रहता था। मुकुल यादव विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात था। पति की मौत के बाद मुकुल उसी के मकान में किराए पर रहने लगा। लच्छेदार बातों में फंसाकर मदद करने लगा। फिर शादी का झांसा देकर लिवइन में रहने लगा। सात साल तक शोषण किया। मुकुल नैनीताल, मसूरी और हरिद्वार में लेकर रहा। मुकुल का ट्रांसफर लखनऊ में हो गया।
पारा में मोहान रोड़ स्थित शकुंतला विश्वविद्यालय के पास कनक पैलेस शान सिटी में रहकर रेजीडेंसी उपकेंद्र में तैनात है। मुकुल ने बरेली निवासी महिला से विवाह कर लिया। विवाह के बाद मुकुल का व्यवहार बदल गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। दूसरी शादी का विरोध करने पर मुकुल ने महिला में आईआईएम रोड़ स्थित निजी होटल में बुलाया और महिला के फ़ोन से फ़ोटो और वीडियो डिलीट कर मारपीट करते हुए महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। महिला ने आरोपी मुकुल यादव पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी मुकुल की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।





