भारत
बारातियों से भरी बस में दौड़ा करंट, 3 की मौत 6 झुलसे
jantaserishta.com
15 July 2024 12:23 PM IST

x
कई लोग बस की छत पर बैठे थे।
रांची: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस में बिजली करंट प्रवाहित होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए रिम्स, रांची लाया गया है। हादसा रविवार देर रात का है। बताया गया कि झारखंड के सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र से बारात बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू गांव जा रही थी। कई लोग बस की छत पर बैठे थे।
गांव की सीमा के ठीक पहले बस नीचे की तरफ झूल रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई और पूरी बस में करंट दौड़ गया। बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम- दिनेश सिंह मुंडा (36), मंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) है।
झुलसे लोगों में लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा शामिल हैं। बस पर सवार कई अन्य लोगों को झटके लगे और चीख-पुकार मच गयी। तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। बताया गया कि 55 लोगों की क्षमता वाली बस में 80 से 90 लोग सवार थे। बस की छत पर भी 20 से ज्यादा लोग बैठे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





