भारत
ATM मशीन लूटने गए थे चोर, आग लगने से जलकर खाक हुए नोट
jantaserishta.com
15 July 2024 12:11 PM IST

x
सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
छत्रपती संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात कुछ चोरों ने एटीएम मशीन को कटर से काटने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान एटीएम मशीन में अचानक आग लग गई और नोट जलकर खाक हो गए।
घटना दौलताबाद थाना क्षेत्र के माली वाड़ा स्थित एसबीआई बैंक की है। रविवार देर रात कुछ चोर एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन में चोरी के इरादे से घुसे थे। इस दौरान उन्होंने एटीएम की सीडीआर मशीन को काटने के लिए कटर का इस्तेमाल किया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी एटीएम नहीं कट पाया।
इस दौरान कटर की चिंगारी से एटीएम मशीन में आग लग गई और 500 रुपये के नोट जलकर खाक हो गए। ये घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो चोर एटीएम में घुसते हैं और जैसे ही वह सीडीआर मशीन को काटना शुरू करते हैं तो अचानक वह आग पकड़ लेती है।
वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को सोमवार सुबह लगी, जब स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन में जले हुए नोटों को देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद फायर ब्रिगेड व क्राइम ब्रांच की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि कितने रुपये जलकर खाक हुए हैं। फिलहाल ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





