भारत

Electric Circle डलहौजी ने 33 केवी विद्युत उपकेंद्र चंबा में विद्युत सुरक्षा पर की जरूरी बैठक

Shantanu Roy
29 July 2024 12:09 PM GMT
Electric Circle डलहौजी ने 33 केवी विद्युत उपकेंद्र चंबा में विद्युत सुरक्षा पर की जरूरी बैठक
x
Chamba. चंबा। डलहौजी परिचालन विद्युत वृत्त डलहौजी की ओर से पब्लिक इंटरक्शन कार्यक्रम के तहत 33 केवी विद्युत उपकेंद्र चंबा में विद्युत सुरक्षा पर वृत्तस्तरीय त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने की। इस दौरान तकनीकी कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा प्रबंधन के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने तकनीकी कर्मचारियों को आग लगने के कारणों के बारे में बताया। उन्होंने कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों को
प्रयोग करने के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा कि बिजली से लगी आग को अधिकतर कार्बन डाइआक्साइड, रेत, चाक के मिश्रण से बुझाया जाता है। उन्होंने तकनीकी रूप से विद्युत बचाव के बारे में कर्मचारियों में जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ विद्युत उपभोक्ताओं को भी विद्युत अपघात से बचाव की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने इस विषय पर कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सेफ्टी नियमों और प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर विद्युत उपमंडल नं-एक चंबा के सहायक अधिशाषी अभियंता इंजीनियर हंराज चौहान भी उपस्थित रहे।
Next Story