भारत
बड़ा भंगाल में आज चुनाव, 31 को रिजल्ट, पहले चरण में कांगड़ा की 287 पंचायतों में होंगे इलेक्शन
Shantanu Roy
26 May 2026 3:37 PM IST

x
Hospice. धर्मशाला। जिला भर सहित कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल पंचायत में भी मतदान के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जबकि दूसरा बीड़ में रहेगा। मंगलवार को मतदानहोगा, लेकिन मतगणना उसी दिन नहीं की जाएगी। मतदान दल मतपेटियों को लेकर मुख्यालय वापस लौटेगा। यदि मौसम और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो हेलिकॉप्टर के माध्यम से वापसी करवाई जाएगी, अन्यथा पैदल मार्ग से पोलिंग पार्टी लौटेंगी। मतपेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा तथा मतगणना 31 मई को जिला परिषद और बीडीसी चुनावों की मतगणना के साथ की जाएगी। जिला कांगड़ा में पंचायती राज चुनाव-2026 के मिनी संसद के चयन को जिला के लाखों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र का पर्व मनाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रथम चरण के लिए पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है, और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत जिले की 287 पंचायतों में मंगलवार को मतदान होगा। मतदान सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच पदों के लिए मतगणना शुरू कर दी जाएगी और उसके बाद परिणाम घोषित होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला में 330 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस जिला कांगड़ा, देहरा और नूरपुर के पुलिस अधीक्षकों द्वारा व्यापक फोर्स डिप्लॉयमेंट प्लान तैयार किया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला कांगड़ा में कुल 846 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। इनमें प्रथम चरण में 287 पंचायतें, द्वितीय चरण में 282 पंचायतें तथा तृतीय चरण में 277 पंचायतें शामिल हैं। पूरे जिले में कुल चार हज़ार 856 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





