भारत
काजा में चुनाव कर्मियों को निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए दी ट्रेनिंग
Shantanu Roy
19 May 2026 5:58 PM IST

x
केलांग। स्पीति के विकास खंड काजा के अंतर्गत आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए तैनात चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को सोमवार को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी काज़ा शिखा ने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान अधिकारियों से चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का गंभीरता से अध्यन करने पर बल दिया ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके।
काज़ा विकास खंड के तहत आने वाली 14 पंचायतों के 72 मतदान केंद्रों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 192 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें 58 पीठासीन अधिकारी और 134 मतदान अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सुभाष ने चुनाव अधिकारियों और चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देश, मतदान सामग्री के प्रबंधन और निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी काजा अंशुल शांडिल ने भी चुनाव प्रक्रिया संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को पूर्वाभ्यास स्थल पर ही मतपेटी की व्यावहारिक अभ्यास भी करवाई गई। इस मौके पर एसडीएम काजा दिक्षित राणा, निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





