भारत

बंजार में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का टला चुनाव

Shantanu Roy
12 Jun 2026 8:28 PM IST
बंजार में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का टला चुनाव
x
Banjar. बंजार। गुरुवार को पंचायत समिति के सभागार में पंचायत समिति बजार के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चयन होना था पर कोरम पूरा न होने पर पंचायत समिति बंजार के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव टल गए पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि पंचायत समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चयन के लिए 11 जून वीरवार का दिन फाइनल किया गया था और यह निर्णय शपथ समारोह के दौरान लिया गया था कि 11 जून को अध्यक्ष उपध्यक्ष का चयन निश्चित किए गए थे पर प्रशासन के द्वारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चयन के लिए पूरी इंतजाम किए गए थे।


प्रशासन एक 11.00 से लेकर के एक बजे तक पंचायत समिति के सदस्यों का इंतजार करता रहा पर सभागार में मात्र 15 में से 9 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए कोरम पूर्ण न होने पर चयन प्रक्रिया को स्थगित किया गया पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम बंजार ने कहा कि दूसरी बैठक के लिए सभी सदस्यों को नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत समिति बजार की अध्यक्षा का नाम लता ठाकुर का नाम फाइनल हो चुका था और उपाध्यक्ष का नाम पवन कुमार फाइनल कर चुके लेकिन प्रक्रिया के चलते आज 11 जून को कोरम पूरा न होने पर सबके चेहरे लटक गए और पंचायत समिति की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के खेमे बनाना तय है क्योंकि अभी भी वी जे पी के पास बहुमत से ज्यादा सदस्य है।
Next Story