भारत

City Council सुजानपुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव आज

Shantanu Roy
29 July 2024 11:11 AM GMT
City Council सुजानपुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव आज
x
Sujanpur. सुजानपुर। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर जीत को लेकर सियासी गोटियां फिट हो गई हैं। किस के सिर ताज बंधेगा आज सोमवार को सजी सियासी पिच में उतरे पार्षदों द्वारा तस्वीर साफ हो जाएगी। कौन किसके किले में सेंध मारेगा, किस पार्टी समर्थित पार्षदों का पलड़ा भारी होगा चर्चाओं पर भी विराम लग जाएगा। फिलहाल चार-चार भाजपा-कांग्रेस समर्थित पार्षदों के चलते मुकाबला रोचक है। आज बुलाई गई बैठक में परिषद् सुजानपुर को नया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिल जाएगा, जो कि नगर परिषद के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में तीसरा अध्यक्ष होगा। नगर परिषद् के साढ़े तीन वर्ष पूर्व वार्ड पार्षदों के चुनाव संपन्न हुए थे। भाजपा पार्षदों का बहुमत के चलते आपसी खींचातानी से नगर परिषद का अध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में चला गया फिर भाजपा पार्षदों द्वारा अध्यक्ष पद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के चलते सीट खाली कर भाजपा समर्थित पार्षद चुनकर
अध्यक्ष पद पर विराजमान हुई।

उनमें खींचातानी के चलते फिर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिस कारण अध्यक्ष पद 6 माह से खाली चल है। वर्तमान में नौ वार्ड सदस्य वाली नगर परिषद में आठ वार्ड पार्षद हैं, जबकि वार्ड सात के पार्षद एवं उपाध्यक्ष की मृत्यु के कारण वार्ड नंबर सात के पार्षद का पद खाली हो गया। अब जबकि छह महीने से अध्यक्ष पद के साथ उपाध्यक्ष पद भी खाली है। इन पदों को चुने जाने की तिथि निर्धारित होने के साथ ही राजनीतिक गुणा-भाग शुरू हो गए हैं। वर्तमान में चार ही भाजपा तथा चार ही कांग्रेस संबंधित पार्षद हंै, लेकिन अंदर खाते भाजपा तथा कांग्रेस ने किसके किले में सेंध मारी की है पिक्चर साफ होगी। कांग्रेस व भाजपा द्वारा भाजपा समर्थित पार्षदों को एकजुट का संदेश दे दिया गया है। अध्यक्ष पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। आठ पार्षदों में चार पार्षद एससी वर्ग से संबंध रखते हैं। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 29 जुलाई सोमवार को सुबह 11 बजे अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
Next Story