भारत

जिला परिषद जांगला वार्ड में चुनाव प्रचार जोरों-शोरों पर

Shantanu Roy
19 May 2026 5:46 PM IST
जिला परिषद जांगला वार्ड में चुनाव प्रचार जोरों-शोरों पर
x
Fugitive. भगेड़। जिला परिषद जांगला वार्ड में चुनाव प्रचार हर दिन नए रूप में दिखाई दे रहा है। जांगला वार्ड में जिला परिषद प्रत्याशी देवांश चंदेल के समर्थन में जगह-जगह और घर-घर टीमें पहुंच रही हैं। यह टीमें देवांश चंदेल के लिए समर्थन मांग रही हैं। देवांश चंदेल की जीत के लिए उनके समर्थक लगातार फील्ड में जुटे हुए हैं। वहीं, स्वयं देवांश चंदेल घर-घर दस्तके दे रहे हैं। जिला परिषद जांगला वार्ड से प्रत्याशी देवांश चंदेल ने सोमवार को चुनाव प्रचार अभियान के तहत डमली पंचायत में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों सहित जनता का आर्शीवाद मांगा। देवांश चंदेल लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिला परिषद प्रत्याशी देवांश चंदेल का कहना है कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता के आर्शीवाद से वह जिला परिषद के चुनाव के
जीत हासिल करेंगे।


यदि उन्हें जनता का आर्शीवाद मिला तो इस क्षेत्र में पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। जनता की आवाज को सरकार, प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। हर वर्ग के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने जिला परिषद जांगला वार्ड के मतदाताओं से आह्वान किया कि उन्हें अपना आर्शीवाद जरूर दें। देवांश चंदेल ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों की मुलभूत सुविधाओं को लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ही आम जनता के लिए कार्य किया है। आगामी भविष्य में भी उनके प्रयास रहेंगे कि लोगों की हर समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं, मातृशक्ति, बुजूर्ग के आर्शीवाद के चलते ही उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लडऩे का निर्णय लिया। अब वह चुनावी रण में कूद चुके हैं, जोकि उनकी नहीं बल्कि जांगला वार्ड की जनता के हितों की लड़ाई है। जिसमें वह जीत हासिल करेंगे।
Next Story