भारत

रोहडू के करछारी पंचायत में वृद्ध महिला की हत्या

Shantanu Roy
18 Jun 2026 4:19 PM IST
रोहडू के करछारी पंचायत में वृद्ध महिला की हत्या
x
Rohru. रोहडू। रोहडू उपमंडल की करछारी ग्राम पंचायत नियर मंडारली के पास देर रात किसी अज्ञात ने एक वृद्ध महिला गीता देवी जनारथा की हत्या को अंजाम दिया है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि मौके पर चोरी हुई है और महिला के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। वहीं इस घटना की छानबीन के लिए शिमला से फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है, जो मौके पर छानबीन में जुट गई है। संदेह है कि महिला की हत्या चोरी करने के इरादे से हुई है। जब इस वारदात को अंजाम दिया गया था तो घर में
महिला अकेली ही थी।


सुबह जब नेपाली आए तो महिला ने नहीं सुना तो देखा कि महिला बेसुध पड़ी थी। महिला सेब के बगीचे में बने मकान में अकेले ही रहती थी और बगीचे में कार्य करने वाले नेपाली भी बगीचे में बने शेड में ही रहते थे। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो बेटे भी हैं, जो अपने परिवार सहित घर से बाहर शहरों में रहते हैं। वहीं पति अमी चंद की 2020 में स्वर्गवास हो गया है। जिसके बाद से महिला बगीचे में बने मकान में अकेले ही रह रही थी। वहीं पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है। इससे क्षेत्र में अब दहशत का माहौल बन गया है।
Next Story