
x
Baddi. बद्दी। बरोटीवाला में रविवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसे में आठ साल के मासूम की मौत हो गई। हरिपुर से अपने पिता और छोटे भाई के साथ वापस लौट रहा विनायक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन द्वारा ओवरटेक किए जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गई और पीछे बैठा मासूम सडक़ पर जा गिरा। राजेश कुमार अपने दोनों बेटों विनायक और नैतिक के साथ बाइक पर हरिपुर से बद्दी की ओर लौट रहे थे।
जैसे ही वह लक्कड़ डिपो के पास पुल पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आए एक वाहन ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सडक़ पर गिर पड़े। मृतक की पहचान विनायक निवासी खैर आशा बिहार के रूप में हुई है। राजेश कुमार ने बद्दी स्थित कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है । एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





