भारत

8 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, इस कारण SSP ने तुरंत निलंबित कर दिया

jantaserishta.com
25 Oct 2025 10:36 AM IST
8 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, इस कारण SSP ने तुरंत निलंबित कर दिया
x
जांच जारी.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक मामला सामने आया है. कठुआ जिले में धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे एक ईसाई मिशनरी दल पर गांववालों ने हमला कर दिया. घटना के समय मौके पर मौजूद आठ पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते उन्हें SSP कठुआ ने तुरंत निलंबित कर दिया.
घटना कठुआ जिले के धनी बाख्ता गांव की है. यहां धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे एक ईसाई मिशनरी दल पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और मौके पर मौजूद आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
ग्रामीणों के हमले के वक्त मौके पर मौजूद आठ पुलिसकर्मियों को SSP कठुआ ने तत्काल निलंबित कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक, लापरवाही के कारण पुलिस हमला रोकने में विफल हुई, जिसके चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story