भारत
Accident: बालू से भरा ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, एक बच्ची बची
jantaserishta.com
12 Jun 2024 10:12 AM IST

x
उजड़ गया पूरा परिवार.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बालू से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार देर रात हुआ। ट्रक पलटने के बाद सड़क किनारे रह रहा पूरा परिवार बालू के नीचे दब गया।
जब तक बालू और ट्रक को हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। हरदोई के जिलाधिकारी एम.पी. सिंह ने बताया कि ट्रक गंगा किनारे से बालू खनन कर हरदोई जा रहा था। बालू ज्यादा होने के चलते ट्रक मोड़ पर पलट गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्ची को छोड़कर सभी की मौत हो चुकी थी।
जिलाधिकारी ने बताया, "मृतकों की पहचान बल्ला (45), उसकी पत्नी मुंडी (42), बेटी सुनैना (5), बेटी लल्ला (4), बेटी बुद्धू (4), बल्ला के दामाद करन (25), बेटी हीरो (22) और नवासा कोमल (5) के रूप में हुई है। नवासी बिट्टू (4) घायल हो गई। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।" उन्होंने आगे बताया कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
Tagsहरदोईहरदोई न्यूज़हरदोई एक्सीडेंटहरदोई एक्सीडेंट न्यूज़HardoiHardoi NewsHardoi AccidentHardoi Accident News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





