भारत
हे भगवान! विदेशी महिला को लगाया चूना, 300 रुपए की ज्वेलरी 6 करोड़ में बेच डाली
jantaserishta.com
12 Jun 2024 10:02 AM IST

x
खरीदारी के वक्त विक्रेता ने महिला को हॉलमार्क सर्टिफिकेट भी दिया था, जिससे आभूषण की शुद्धता का पता चलता था.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) में एक ज्वेलर पिता-पुत्र ने एक अमेरिकी महिला को 300 रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी 6 करोड़ रुपये में बेच दिया. पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक चेरिश (Cherish) ने करीब दो साल पहले शहर के गोपालजी का रास्ता स्थित एक दुकान से खरीदी गई ज्वेलरी पर 6 करोड़ रुपये खर्च किए थे. खरीदारी के वक्त विक्रेता ने महिला को हॉलमार्क सर्टिफिकेट भी दिया था, जिससे आभूषण की शुद्धता का पता चलता था.
चेरिश, अमेरिका वापस गईं और एक प्रदर्शनी में ज्वेलरी को प्रदर्शित किया, जहां उन्हें पता चला कि यह नकली है. इसके बाद वह जयपुर लौटीं और ज्वैलर की दुकान रामा रेडियम पर गईं और दुकान के मालिक गौरव सोनी से नकली आभूषणों की शिकायत की. उन्होंने आभूषणों की शुद्धता की जांच के लिए अन्य दुकानों पर भी भेजा, जहां जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई. इसके बाद चेरिश ने अमेरिकी दूतावास को इस घटना की जानकारी दी.
18 मई को ज्वेलर राजेंद्र सोनी और उनके बेटे गौरव सोनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई. मामले के बारे में मीडिया से बात करते हुए जयपुर पुलिस के डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने कहा, "पुलिस ने आभूषणों को जांच के लिए भेजा था, इसमें पता चला कि गहने में लगे हीरे चंद्रमणि थे. आभूषणों में सोने की मात्रा 14 कैरेट होनी चाहिए थी, लेकिन वह भी दो कैरेट थी. आरोपी ज्वैलर्स ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि महिला उनकी दुकान से आभूषण लेकर भाग गई हैं लेकिन जब हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो यह बात झूठ निकली."
डीसीपी ने बताया कि मामले में आरोपी ज्वैलर्स फरार हैं, लेकिन हमने नकली हॉलमार्क सर्टिफिकेट जारी करने वाले नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी गौरव सोनी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है. अमेरिका की इस महिला की शिकायत के बाद पुलिस को कई अन्य शिकायतें भी मिलीं, जिनमें गौरव सोनी और राजेंद्र सोनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है, जिनकी जांच चल रही है.
Tagsजयपुरराजस्थानराजस्थान न्यूज़राजस्थान पुलिसआर्टिफिशियल ज्वेलरीJaipurRajasthanRajasthan NewsRajasthan PoliceArtificial Jewellery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





