भारत

एडवड्र्स रेड टीम बनी फुटबाल की बादशाह

Shantanu Roy
1 Jun 2026 5:41 PM IST
एडवड्र्स रेड टीम बनी फुटबाल की बादशाह
x
Shimla. शिमला। चिट्टा मुक्त अभियान के तहत कनलोग फुटबाल क्लब द्वारा रविवार को अंडर-15 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के युवा खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया। एडवड्र्स रेड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के प्रेरित किया और युवाओं को खेलों से जोडने का प्रयासों की
सराहना की।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां युवा फुटबॉलरों ने अपनी प्रतिभा टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एडवड्र्स रेड टीम और एडवड्र्स ग्रीन टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंतत: एडवड्र्स रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं एडवड्र्स ग्रीन उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कनलोग वार्ड के पार्षद अलोक पठानिया ने बताया कि चिट्टा मुक्त अभियान के तहत इस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें खिलाडिय़ों ने बढ़चड़ कर भाग लिया। सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कई उदीयमान खिलाड़ी सामने आए हैं।
Next Story