भारत
शिमला में सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री ने जल्द घोषणा के दिए संकेत
Shantanu Roy
10 Jun 2026 4:45 PM IST

x
शिमला. प्रदेश के 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पत्रकारों को पेंशन देने की दिशा में बड़ी पहल हो सकती है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में आयोजित मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के समारोह में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने के प्रस्ताव से सहमत हैं और इस संबंध में जल्द घोषणा की जा सकती है। शिमला के होलीडे होम में आयोजित मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च एवं वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह के दौरान प्रदेशभर से आए पत्रकारों को 10-10 लाख रुपए की नि:शुल्क दुर्घटना बीमा पॉलिसियां वितरित की गईं। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार डा. अश्विनी शर्मा, डा. शशि भूषण, अर्चना फुल,और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सिंपल सकलानी सहित समाजसेवी गुरमीत सिंह अरोड़ा और बिमला ठाकुर को सम्मानित भी किया गया। मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि संगठन पत्रकारों को टर्म इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा, हैल्थ पॉलिसी और परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस मौके पर नोफल एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह अरोड़ा ने घोषणा की कि किसी भी पत्रकार परिवार को जरूरत पडऩेे पर नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा और पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





