रोहडू। पंचायती राज चुनाव-2026 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सफलता के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई ने खड़ापत्थर में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। इसमें नव-निर्वाचित जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रतिनिधियों तथा नगर पंचायतों के पार्षदों के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में चुनावी जीत के बाद संगठन की आगामी रणनीति और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत कांग्रेस की नीतियों, विकास कार्यों और जनता के विश्वास का परिणाम है। शिक्षा मंत्री ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दें तथा पंचायत स्तर पर पारदर्शी और जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों की समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती कमलेश ठाकुर, सुश्री अनिता चौहान, सरोज कृपटा, अनुसूचित विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष मुनिलाल नरसेठ, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा ाह आदि उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस ऐतिहासिक जीत को संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास की जीत बताते हुए आगामी समय में विकास और जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





