भारत
ईडी ने जम्मू-कश्मीर में दो अलगाववादी नेताओं से जुड़े परिसरों पर मारे छापे
jantaserishta.com
9 March 2023 1:17 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को दो अलगाववादी नेताओं हुर्रियत कांफ्रेंस के काजी यासिर और जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट के परिसरों पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम मामले में छापेमारी की।
मामला पाकिस्तान के विभिन्न कॉलेजों में जम्मू-कश्मीर के निवासियों को एमबीबीएस सीट आवंटन रैकेट से जुड़ा है।
ईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ गुरुवार सुबह मोहम्मद अकबर भट उर्फ जफर भट के घर पर छापेमारी की।
ईडी की एक और टीम ने अनंतनाग के काजी मोहल्ला में हुर्रियत नेता काजी यासिर के घर पर छापेमारी की।
कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल ईडी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





