भारत

ED की रेड 4 राज्यों में, पूर्व मंत्री से जुड़े मामले में बड़े कारोबारी के घर छापा

Nil dhankar
10 Jun 2026 6:37 AM IST
ED की रेड 4 राज्यों में, पूर्व मंत्री से जुड़े मामले में बड़े कारोबारी के घर छापा
x
ब्रेकिंग

बरेली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित आई क्रस्ट स्टोर के मालिक कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी से जुड़े संजीव अरोड़ा मामले में की गई है। सुबह करीब सात बजे दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम मारवाड़ीगंज स्थित आवास पर पहुंची। टीम ने घर के मुख्य दरवाजे बंद कर बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी। जांच के दौरान परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए गए। ईडी अधिकारियों ने परिवार के लोगों से पूछताछ की और घर में मौजूद दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप व अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

बताया जा रहा है कि यह मामला आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। आशुतोष अग्रवाल शहर के बड़े कारोबारियों में गिने जाते हैं और आई क्रस्ट स्टोर व कैडबरी डीलरशिप से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही वह कुछ लोगों के साथ रीयल एस्टेट के कारोबार में भी जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार बुधवार को भी जांच आगे बढ़ सकती है। ईडी ने बरेली समेत चार राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। सुबह करीब सात बजे दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम कारोबारी के घर पहुंची। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए घर में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए। बताया जा रहा है कि छापेमारी के समय कारोबारी आशुतोष अग्रवाल भी घर पर मौजूद थे। ईडी अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और घर में मौजूद दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप तथा अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

कई जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टीम ने अपने कब्जे में भी लिए हैं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था संभालने और भीड़ नियंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है।

Next Story