
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर ईडी की टीम ने गुरुवार को पंचकूला में छापेमारी की है। ईडी की टीम ने छात्रवृत्ति घोटाले मामले में आईटीएफटी न्यू चंडीगढ़ के गुलशन शर्मा और कालाअंब स्थित हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के विकास बंसल को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ईडी की टीम छात्रवृति घोटाले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए शिमला के रिपन अस्पताल में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि शिमला में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनका मेडिकल भी करवाया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्ति निजी शिक्षण संस्थानों के संचालक बताए जा रहे हैं।
इसके आलावा आरोपी ईडी के पूर्व सहायक निदेशक विशाल दीप के खिलाफ शिकायत करने वाले विकास बंसल के घर हुई। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता विकास बंसल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। शिमला छात्रवृति घोटाले मामले में फरार चल रहे ईडी के पूर्व सहायक निदेशक विशाल दीप को पुलिस ने मुंबई से करीब दो सप्ताह पहले गिरफ्तार कर लिया था। सेक्टर.16 निवासी रजनीश बंसल के भाई विकास बंसल की शिकायत पर इसके खिलाफ केस दर्ज किया गया थाए जिसमें जांच जारी है। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2012.17 के बीच यह स्कॉलरशिप घोटाला हुआ था। इस मामले में सीबीआई ने जांच कर वर्ष 2019 में हिमाचल के 29 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। साथ ही इस मामले में धन शोधन का भी एक मामला शिमला में ईडी ने दर्ज किया था।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal Pradesh

Shantanu Roy
Next Story