भारत
सेक्टर 16 में ईडी रेड, स्कॉलरशिप घोटाले से जुड़े हैं तार
jantaserishta.com
30 Jan 2025 2:48 PM IST

x
पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर 16 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने सेक्टर 16 स्थित मकान नंबर-376 में छापा मारा है। ये मकान विकास बंसल का है।
दरअसल, मामला हिमाचल ईडी के पूर्व सहायक निदेशक विशालदीप द्वारा फिरौती व धमकी देने से जुड़ा है। विकास बंसल ने ईडी के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर विशालदीप के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने विशालदीप पर हिमाचल प्रदेश स्कॉलरशिप घोटाले में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने विकास की शिकायत पर ईडी के पूर्व अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इस (हिमाचल स्कॉलरशिप घोटाले ) मामले में फरार चल रहे विशालदीप को पुलिस ने मुंबई से कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार कर लिया था। विकास बंसल की शिकायत पर इसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी मामले के संबंध में ईडी की टीम ने सुबह 9 बजे के करीब विकास बंसल के पंचकूला सेक्टर 16 में स्थित आवास पर छापा मारा। ईडी की टीम में 5 से 6 अधिकारी मौजूद हैं, जो कार्रवाई कर रहे हैं।
पता चला है कि विकास बंसल के घर पर सुबह से ही पूछताछ की जा रही है। ईडी की कार्रवाई के मद्देनजर विकास बंसल के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2012-17 के बीच ये घोटाला हुआ था। जिसमें सीबीआई ने जांच कर वर्ष 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। उसने इसमें 29 शिक्षण संस्थानों का नाम लिया था। साथ ही इस मामले में पीएमएलए का भी एक मामला शिमला ईडी ने दर्ज किया गया था। जिसकी जांच शिमला सब जोनल कार्यालय के सहायक निदेशक विशालदीप द्वारा की जा रही थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





