
दिल्ली। ईडी अफसर सुरेश रैना से पूछताछ कर रहे है। सूत्रों के अनुसार, 38 वर्षीय सुरेश रैना को 1एक्सबेट नामक ऐप से जुड़े मामले में पेश होने के लिए समन भेजा गया था। माना जा रहा है कि रैना का कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से संबंध रहा है।
ईडी अधिकारी पूछताछ के दौरान उनके इस ऐप से संबंधों की पड़ताल करेंगे और धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज करेंगे। एजेंसी वर्तमान में ऐसे कई मामलों की जांच कर रही है, जिनमें अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी या बड़े पैमाने पर कर चोरी के आरोप हैं।
Crickter @ImRaina at @dir_ed office for questioning. https://t.co/7Yq4bFXU8P pic.twitter.com/h7OHB5aWxg
— Jitender Sharma (@capt_ivane) August 13, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बेटिंग प्लेटफॉर्म बड़े-बड़े नामों का इस्तेमाल कर लोगों के पैसे लूटने का काम कर रहे हैं। विज्ञापनों में दिए गए क्यूआर कोड सीधे सट्टेबाजी साइटों पर ले जाते हैं, जो भारतीय कानून का उल्लंघन है। जांच में यह भी सामने आया है कि ये प्लेटफॉर्म अक्सर खुद को स्किल-बेस्ड गेमिंग के रूप में पेश करते हैं, लेकिन फर्जी एल्गोरिद्म के जरिए अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हैं।
सुरेश रैना भारत के सबसे सफल मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 322 मैचों में करीब 8000 रन बनाए हैं। इसके अलावा वो तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। रैना का आईपीएल करियर भी बेहद शानदार रहा है। 205 मुकाबलों में उन्होंने 5528 रन बनाए हैं और उन्हें ‘मिस्टर आईपीएल’ का टाइटल भी मिला है। चार बार सीएसके को चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके 100* रन की पारी आज भी आईपीएल की यादगार पारियों में से एक मानी जाती है।





