Breaking News

20 लाख की रिश्वत लेते ED अफसर गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 Dec 2023 6:27 PM IST
20 लाख की रिश्वत लेते ED अफसर गिरफ्तार
x

तमिलनाडु। इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तमिलनाडु पुलिस ने ED अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। मामलें में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि अधिकारी का नाम अंकित तिवारी है। जानकारी के मुताबिक अंकित को तमिलनाडु पुलिस ने डिंडीगुल-मदुरै हाईवे से 20 लाख घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद इन्हें गिरफ़्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अंकित ने डिंडीगुल में एक व्यक्ति को किसी काम को लेकर 20 लाख रुपये देने को कहा था। युवक ने इस बात की जानकारी तमिलनाडु पुलिस के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए एजेंसी ऑफिस पहुंची जहां से सुबह 9 बजे अंकित को उनकी गाड़ी से गिरफ्तार किया गया।

तमिलनाडु पुलिस मे मदुरै में ED के जूनियर अधिकारी को ₹20 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ़्तार किया। पुलिस ED के मदुरै दफ़्तर और आरोपी के घर पर छापेमारी कर रही है। pic.twitter.com/OHgwOeluWc

— Jitender Sharma (@capt_ivane) December 1, 2023

Next Story