भारत
8 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, ED ने तत्कालीन नायब तहसीलदार को दिया बड़ा झटका
jantaserishta.com
2 Jun 2023 5:31 PM IST

x
फाइल फोटो (सोशल मीडिया)
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पंजाब के तत्कालीन नायब तहसीलदार वरिंदर पाल सिंह धूत की 8 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ईडी ने भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सतर्कता ब्यूरो पंजाब द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच शुरू की थी।
धूत और अन्य के खिलाफ मामले में सतर्कता ब्यूरो द्वारा चार्जशीट भी दायर की गई थी। ईडी ने धूत को 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह आरोप लगाया गया था कि राजस्व अधिकारियों और अन्य लोगों ने पंजाब के सियोंक गांव की कुल 99 एकड़ से अधिक की पंचायत भूमि के शेयरों का गलत आवंटन किया था।
भूमि अपात्र व्यक्तियों और कुछ मामलों में बाहरी लोगों के नाम पर आवंटित की गई थी। कुर्क की गई संपत्तियों में चंडीगढ़ और होशियारपुर में स्थित रिहायशी परिसर शामिल हैं। ईडी ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि धूत व अन्य ने सियोंक गांव की पंचायती जमीन का गलत तरीके से 6 ग्रामीणों के नाम आवंटन की थी। इसके बाद निजी प्रापर्टी डीलरों ने पावर ऑफ अटॉर्नी हासिल की। डीलरों ने राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से पंचायत की जमीन अयोग्य ग्रामीणों और कुछ बाहरी लोगों को बेच दी।
जांच के दौरान, वरिंदर पाल सिंह धूत द्वारा उनके और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बनाए गए बैंक खातों की जांच की गई और लगभग 8 करोड़ रुपये के नकद क्रेडिट सहित 15 करोड़ रुपये से अधिक के अस्पष्ट क्रेडिट पाए गए। ईडी ने कहा कि जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि धूत ने अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में अंतिम खरीदार या पंचायत भूमि के लाभकारी मालिकों के दोस्तों और रिश्तेदारों से धन प्राप्त किया। इसके अलावा, पंचायत भूमि की अधिकांश बिक्री का लेन-देन नकद में किया गया था।
Tagsईडीमनी लॉन्ड्रिंगपीएमएलए8 करोड़ की संपत्ति कुर्कसंपत्ति कुर्कसंपत्ति8 करोड़EDmoney launderingPMLAproperty worth 8 crore attachedproperty attachedproperty8 crore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





