भारत
ED की कार्रवाई, अवैध खनन और ड्रग्स के मामले में एक्शन, 3.5 करोड़ रुपये जब्त
jantaserishta.com
29 May 2024 8:26 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
पंजाब: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को अवैध खनन और मादक पदार्थों से जुड़े धन शोधन मामले में पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें मुख्य आरोपी जगदीश सिंह उर्फ भोला का नाम शामिल है. यह जानकारी ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को दी.
पंजाब के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने करीब 3.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. सूत्रों ने बताया कि रूपनगर जिले में कुल 13 परिसरों की तलाशी ली जा रही है, क्योंकि यह पाया गया है कि आरोपी जगदीश सिंह उर्फ भोला से जुड़े मामले में ईडी ने पहले जो जमीन जब्त की थी, उस पर अवैध खनन किया जा रहा था.
सूत्रों ने बताया कि इस कथित अवैध खनन मामले में कुछ आरोपियों में नसीबचंद और श्री राम स्टोन क्रेशर और कुछ अन्य लोग शामिल हैं. ड्रग्स से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला करोड़ों रुपये के सिंथेटिक नारकोटिक्स रैकेट से जुड़ा है, जिसका पंजाब में 2013-14 के दौरान खुलासा हुआ था.
पंजाब पुलिस ने इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की थी, उसी के आधार पर ईडी ने मामला दर्ज किया था. इस मामले को आमतौर पर भोला ड्रग्स केस के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसमें कथित तौर पर पहलवान से पुलिसकर्मी बने और फिर ड्रग माफिया बने जगदीश सिंह उर्फ भोला को शामिल किया गया है.
आपको बता दें कि जगदीश सिंह उर्फ भोला को जनवरी 2014 में ईडी ने गिरफ्तार किया था. और अब यह मामला फिलहाल पंजाब में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में सुनवाई के लिए लंबित है.
Tagsपंजाबपंजाब न्यूज़प्रवर्तन निदेशालयअवैध खननड्रग्सएक्शन3.5 करोड़ रुपये जब्तPunjabPunjab NewsEnforcement Directorateillegal miningdrugsactionRs 3.5 crore seized
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





