भारत
वंदे भारत एक्सप्रेस में तेज धमाका, 40 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
jantaserishta.com
29 May 2024 8:10 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत बड़े हादसे से बच गई. यहां मुरैना स्टेशन के पास ट्रेन में एक बड़ा धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई. धमाका होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. बाद में पता चला की वंदे भारत से वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर टकरा गया था. इसके टकराने के बाद तेज धमाका हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे.
इस घटना के बाद वंदे भारत मुरैना स्टेशन के पास करीब 40 मिनट खड़ी रही. यह हादसा बुधवार को सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ. जब ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन की ओर जा रही थी. बता दें कि वंदे भारत अपने तय समय से रानी कमलापति रेवले स्टेशन से सुबह 5:40 बजे रवाना हुई. इसके बाद 8:48 बजे पर झांसी से रवाना हुई और 9:48 बजे ग्वालियर पहुंची. ट्रेन यहां से 9:50 बजे रवाना हुई और 20 मिनट बाद मुरैना रेलवे स्टेशन पर वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर से टकरा गई.
वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन रुक गई. इस धमाके से ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ है. इस बीच मुरैना स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे तकनीकी स्टाफ ने पूरी ट्रेन की जांच की.
जांच के दौरान कुछ देर के बाद उन्हें वेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर दिखाई दिया. उन्होंने उसे हटाया और पूरी गाड़ी की जांच की. तकनीकी स्टाफ ने हर वो जगह जांच की जहां उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा था. इस वजह से ट्रेन को घटना स्थल पर ही 40 मिनट खड़ा कराया गया. तकनीकी स्टाफ को जब संतुष्टि हो गई कि अब आगे कोई गड़बड़ी नहीं होगी. तब जाकर ट्रेन को आगरा के लिए रवाना किया गया.
Tagsवंदे भारत एक्सप्रेसवंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैनतेज धमाकामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़मुरैनामुरैना न्यूज़Vande Bharat ExpressVande Bharat Express trainloud explosionMadhya PradeshMadhya Pradesh newsMorenaMorena news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





