
x
शाहपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर शाहपुर में जिलास्तरीय पद यात्रा व भारत जोड़ो सम्मेलन का आयोजन किया गया। एक साल पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शाहपुर बाजार से तहसील कार्यालय तक भारत जोड़ो पद यात्रा की तथा जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो व राहुल गांधी तुम आगे बढ़ो, नफरत को भगाओ प्यार बढ़ाओ के नारे लगाए। इस दौरान पशुपालन व कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए, जबकि मुख्य संसदीय सचिव व पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, विधायक मलेंद्र राजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया, विधायक यादविंदर गोमा, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कृषि विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान, धर्मशाला से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण, कमल किशोर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक पुनीत मल्ली विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार की गलत नीतियों, समाज में फैलाई जा रही नफरत को खत्म करने के लिए पिछले साल सात सितंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी।
राहुल गांधी की इस यात्रा को देशभर से मिले भारी जनसमर्थन से आज नरेंद्र मोदी सरकार डर गई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता 2024 में नरेंद्र मोदी की जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फैकने का मन बना चुकी है। आज देश में इंडिया का सबसे मजबूत गठबंधन बन गया है। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी सरकार राहुल गांधी व कांग्रेस के गठबंधन इंडिया से डर गई है तथा यही वजह है कि अब निमंत्रण पत्रों व दस्तावेजों से इंडिया को हटाकर भारत लिखा जा रहा है। कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि 2024 में होने जा रहे लोकसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार रहे। केंद्र सरकार ने देश की जनता को सिर्फ और सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी, गलत नीतियां देने के साथ समाज को बांटने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस तानाशाह सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news

Shantanu Roy
Next Story