भारत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई तीव्रता

Deepa Sahu
1 Jun 2021 4:28 PM IST
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई तीव्रता
x
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके किए गए महसूस

जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डोडा में दोपहर तीन बजकर 47 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता मापी गई है.

यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई. झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.



Next Story