भारत

भूकंप से चंबा की धरती हिली

Nilmani Pal
20 Aug 2025 7:30 AM IST
भूकंप से चंबा की धरती हिली
x

हिमाचल। चंबा जिले में गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसी के साथ पाकिस्तान में भी 3.7 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, दोनों ही जगहों से अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

हिमाचल प्रदेश के ही चंबा में 3.27 बजे भी एक झटका दर्ज किया गया. इसका केंद्र जमीन के 20 किलोमीटर की गहराई में था. यह झटके ऐसे समय में दर्ज किए जा रहे हैं, जब हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. पहले धराली और हर्षिल और अब कुल्लू तक में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. इससे पहले सोमवार रात को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भी धरती हिली थी. रात 9:28 बजे धर्मशाला कस्बे के पास 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 23 किलोमीटर दूर स्थित था. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसका अक्षांश 32.23 उत्तर और देशांतर 76.38 पूर्व था. इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई.

कांगड़ा जिला भूकंपीय जोन 5 में आता है, जिसे उच्च क्षति जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है. इस वजह से यहां पर मामूली तीव्रता के भूकंप भी लोगों में डर का माहौल पैदा कर देते हैं. हालांकि, राज्य प्रशासन ने साफ किया है कि हाल ही में आए इन भूकंपों से न तो जान-माल का नुकसान हुआ है और न ही किसी तरह की आपदा संबंधी रिपोर्ट सामने आई है.

Next Story
null