
हैदराबाद। तेलंगाना में रविवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में था। भूकंप का समय रात 2:26 बजे (IST) बताया गया है।
अभी तक कोई नुकसान नहीं
अभी तक जान-माल के किसी नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने हल्के झटके महसूस किए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक हल्का भूकंप था। तेलंगाना के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।
म्यांमार में भी 3.8 तीव्रता का भूकंप
म्यांमार में शनिवार देर रात 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। NCS ने बताया कि भूकंप 13 जून 2026 को रात 11:31:57 बजे (IST) दर्ज किया गया। इसका केंद्र 22.258 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.092 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।





