भारत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में 2.7 की तीव्रता से आया भूकंप

jantaserishta.com
18 Jun 2023 10:02 AM IST
जम्मू-कश्मीर के डोडा में 2.7 की तीव्रता से आया भूकंप
x
जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 2.7 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के आंकड़ों में कहा गया है कि जिले में सुबह 5.22 बजे रिक्टर पैमाने पर 2.7 तीव्रता का भूकंप आया।
शनिवार को एक के बाद एक दो भूंकप के झटके आए। पहला रामबन जिले में दोपहर 2.03 बजे रिक्टर पैमाने पर 3 की तीव्रता से दर्ज किया गया और दूसरा डोडा जिले में दोपहर 3.50 बजे आया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई। डोडा जिले में 13 जून को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। डोडा और किश्तवाड़ जिलों में कुछ इमारतों में दरारें आ गई हैं और प्रभावित इलाकों में लोग दहशत में हैं। कुछ प्रभावित क्षेत्रों में, अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story