भारत

भूकंप आया 3 जिलों में, महाराष्ट्र से आ रही बड़ी खबर

Nil dhankar
9 July 2026 7:55 AM IST
भूकंप आया 3 जिलों में, महाराष्ट्र से आ रही बड़ी खबर
x
ब्रेकिंग

अत्यधिक मानसून का मार झेल रहा महाराष्ट्र में नया संकट आ गया है, भूकंप के झटकों ने लोगों को हिला कर रख दिया...

महाराष्ट्र। मराठवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभनी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झटके हल्की तीव्रता के थे, लेकिन लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. अभी तक किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि या किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है.

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की टीम स्थिति की निगरानी कर रही है. झटकों की सटीक तीव्रता (मैग्नीट्यूड), केंद्र (एपिसेंटर) और गहराई का आंकलन किया जा रहा है.

भूकंप कैसे आता है?

पृथ्वी के अंदर कई विशाल विवर्तनिक प्लेटें हमेशा धीरे-धीरे गतिमान रहती हैं. जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या रगड़ खाती हैं, तो उनके किनारों पर घर्षण के कारण बहुत अधिक तनाव पैदा हो जाता है. जब यह तनाव घर्षण से अधिक हो जाता है, तो चट्टानें अचानक टूट जाती हैं या खिसक जाती हैं, जिससे भारी मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है। यह ऊर्जा तरंगों के रूप में चारों ओर फैलती है और पृथ्वी की सतह पर कंपन पैदा करती है.

Next Story