भारत

लोकसभा चुनाव: जेपी नड्डा से मिले दुष्यंत चौटाला, हरियाणा में गठबंधन को लेकर बातचीत

jantaserishta.com
11 March 2024 5:15 PM IST
जेपी नड्डा से मिले दुष्यंत चौटाला, हरियाणा में गठबंधन को लेकर बातचीत
x

जेपी नड्डा से मिले दुष्यंत चौटाला, हरियाणा में गठबंधन को लेकर बातचीत

नई दिल्ली: हरियाणा में मिलकर सरकार चला रहे भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच राज्य में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला अपनी पार्टी के लिए हरियाणा की 10 में से 2 लोकसभा सीटों की मांग कर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बताया जा रहा है गठबंधन धर्म निभाते हुए भाजपा हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक सीट दे सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story