
x
Shimla. शिमला। अश्विन नवरात्र मेले में मां के मंदिरों में धन वर्षा हुई है। अश्विन नवरात्र मेले में मां के भक्तों ने प्रदेश के चार शक्तिपीठों में तीन करोड़ 59 लाख 12 हजार 316 रुपए नकद चढ़ावा मइया के चरणों में अर्पित किया है। प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में अश्विन नवरात्र मेले के दौरान चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में चार लाख 73 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। विभिन्न राज्यों से शक्तिपीठों में मइया के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया है।
नयनादेवी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में एक करोड़ नौ लाख 57 हजार 971 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। नैनादेवी मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं संयुक्त आयुक्त धर्मपाल चौधरी ने बताया कि अश्विन नवरात्र मेले में नयनादेवी मंदिर में एक लाख 97 हजार 691 से अधिक श्रद्धालुओं ने मइया के चरणों में शीश नवाया। ज्वालाजी मंदिर में अश्विन नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में एक करोड़ चार लाख 66 हजार 345 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर अधिकार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि अश्विन नवरात्र मेले में मंदिर में एक लाख नौ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





