भारत

Fortune रिफाइंड ऑयल की डुप्लीकेट खेप पकड़ी गई, 500 से ज्यादा पेटियां जब्त

jantaserishta.com
23 April 2026 10:22 AM IST
Fortune रिफाइंड ऑयल की डुप्लीकेट खेप पकड़ी गई, 500 से ज्यादा पेटियां जब्त
x
देखें वीडियो.
अयोध्या: अयोध्या शहर में नामी ब्रांड फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वजीरगंज स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 500 से अधिक पेटी डुप्लीकेट रिफाइंड ऑयल बरामद किया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब अदानी विल्मर लिमिटेड (फॉर्च्यून कंपनी) के सेल्स मैनेजर ने बाजार में नकली प्रोडक्ट बिकने की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के वजीरगंज में स्थित गोदाम पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में पैक्ड ऑयल बरामद हुआ, जिस पर फॉर्च्यून ब्रांड की पैकेजिंग की नकल की गई थी। प्रारंभिक जांच
में यह सामने आया है कि नकली तेल को असली ब्रांड की तरह पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ भी खिलवाड़ हो रहा था।
पुलिस ने मौके से माल जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है, ताकि बरामद तेल की गुणवत्ता की जांच कराई जा सके। अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में बरामद ऑयल को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story