
स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री के दलाल निर्लज्ज और बेशर्म होकर जनता के साथ धोखा कर रहे
कांग्रेसी नाड़ा पैजामा छाप नेताओं के संरक्षण में फल फूल रहा है नकली दवा का कारोबार
दवा माफिय़ा प्रदेश के सभी छुटभैया नेताओं को अपनी जेब में रखने का दावा करते
सभी सरकारी अस्पताल और मेडिकल स्टोर में अमानक और नक़ली दवाइयों की बिक्री धड़ल्ले से
पुलिस के पास अधिकार नहीं नक़ली दवाएँ पकडऩे का दवा निर्माता की शिकायत पर कार्रवाई संभव
अधिकांश दवा व्यापारी प्रदेश से बाहर से आए हुए नए नए कारोबारी छुटभैये नेताओं के संरक्षण में कार्य को दे रेहै अंजाम
नकली दवाओं का नेपाल, पाकिस्तान, बंगालादेश से है कनेक्शन, जीएसटी की भी बड़े पैमाने में हो रही चोरी
रायपुर (जसेरि)। प्रदेश की सभी सरकारी संस्था के अस्पताल सहित अर्धशासकीय संस्थाएं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित अस्पताल सहित और मार्केट में उपलब्ध सभी प्रकार की दवाइयां अमानक है जो बिक्री हो रही है और सभी विभाग में कर्मचारियों के लिए सप्लाई हो रही है अधिकांश दवाईयां नक़ली या अमानक स्तर का पाया गया है। जिसका देख रेख किसी भी विभाग को जि़ मेदारी समझ में नहीं आ रही है। साथ ही सरकार को भी इसका चिंता नहीं है। आम जनता की जेब में डाका डाला जा रहा है जबकि ड्रग कंट्रोल विभाग को नियमित रूप से सैंपलिंग को अति आवश्यक रूप से करना ज़रूरी है लेकिन ड्रग कंट्रोल विभाग के सभी बड़ी नामी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटरों डीलरों से अपना मंथली पैसा दवा बाज़ार से बंधवाकर खुली छूट दे दिए हैं और जनता के पैसों में डाका डाला जा रहा है। आम इंसान की जि़ंदगी दवाई खाने के बावजूद ख़तरे में है नक़ली दवाइयों एवं कम मानक वाली दवाइयों को बिक्री की अनुमति ड्रग विभाग दे रहे। जनता से रिश्ता जब ड्रग कंट्रोलर आईएएस दीपक अग्रवाल से प्रदेश में नक़ली दवाइयों के बारे में और ड्रग इंस्पेक्टरों की नियमित चेकिंग के बारे सैंपलिंग के अलावा भौतिक सत्यापन के लिए नियम और क़ानून कायदे के अनुसार कार्य करने की बात की तब कंट्रोलर ने स्पष्ट रूप से कहा जिला ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण शिकायतें आने पर लगातार हम कार्रवाई कर रहे हैं। अब प्रदेश स्तरीय टीम बनाकर प्रदेश के इंस्पेक्टरों की ओर से दवाई बाज़ार में नियमित सैंपलिंग और जाँच की जाएगी शिकायत पर दुकानदारों का नाम सूची हमें दीजिए हम दुकानों में छापामार कार्रवाई करेंगे नक़ली दवाइयां रजबंधा मैदान में अलग अलग का पलेक्सों में दुकान लगाकर यहाँ तक कि कटोरा तालाब, देवेन्द्र नगर, भाटापारा, भनपुरी,टाटीबंध, ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम रख कर नक़ली दवाइयों का जख़़ीरा जमा कर प्रदेश की जनता को लूटा जा रहा है तथा जनता की जान की क़ीमत लगभग शून्य हो चुकी है दवा माफियाओं का आतंक सर चढक़र बोल रहा है कहीं भी कोई सुनवाई नहीं है पुलिस सीधा कार्रवाई नहीं करती पुलिस के पास संबंधित दवाइयों के निर्माता द्वारा शिकायत करने पर ही पुलिस सीधा दख़ल कर सकती है।
छत्तीसगढ़ में बिक रही नकली दवाइयां
कंपनियों के शिकायत के आधार पर बाहरी प्रदेश के व्यापरियों ने नकली दवा बेचने का गोरख धंधा बड़े पैमाने में जमाया रायगढ़, भाटापारा, कटनी, गोंदिया, जवलपुर के कुछ व्यापारी नकली दवाओं की जड़ बने देवेन्द्र नगर , गुढिय़ारी, फरिश्ता कॉ पलेक्स में बिकती है नकली दवाईयां
छग की जनता नकली दवाई खाने के लिए मजबूर
नकली व प्रतिबंधित दवाएं धड़ल्ले से बिक रही राजधानी में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। विभिन्न अस्पतालों के आसपास ऐसी दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के बेची जा रही है। हालांकि, रसीद मांगने पर दवाएं नहीं दी जाएंगी। वहीं, यह सब जानते हुए भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जनता से रिश्ता ने शुरू से ही नकली सामानों के अलावा शराब, गांजा, भांग, चरस और नशीली वस्तुओं के खिलाफ मुहिम चलाया हुआ है। ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली वस्तुओं के उत्पादन और बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस अब छत्तीसगढ़ रायपुर में नकली दवाइयाँ, नकली पनीर, नकली खोआ, क्रीम व चायपत्ती, साबुन, ड्रायफ्रूट,कपडे और इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक का जखीरा मिलने के बाद यह साबित हो गया। छत्तीसगढ़ में नकली दवाइयां, नकली खाद्य सामग्री, कास्मेटिक से लेकर सारा घरेलू सामान आसानी से खपाया जा रहा है। करोड़ों-अरबों का कारोबार रायपुर समेत प्रदेश भर में ब्रॉडेड कंपनी के नाम पर नकली सामान खपाने का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। अकेले रायपुर में हर महीने करोड़ों की नकली दवाइयाँ, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, कास्मेटिक, खाद्य सामग्री, कपड़े समेत अन्य सामान खपाया जा रहा है।नकली सामानों के कारोबार में अवैध विदेशी तस्करों का का एकाधिकार है। (जनता से रिश्ता पिछले कई वर्षों से लगातार नकली दवाओं और नकली समानों के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करते आ रहा है)





