भारत

शक के चलते पति ने लगवाया था CCTV, उसी में कैद हुई हत्या की वारदात

Nilmani Pal
16 March 2026 6:28 AM IST
शक के चलते पति ने लगवाया था CCTV, उसी में कैद हुई हत्या की वारदात
x
पढ़े पूरी खबर

गुजरात। वडोदरा शहर में घरेलू विवाद एक खौफनाक वारदात में बदल गया. बकरावाड़ी इलाके के नारायण एवेन्यू में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार आरोपी पति बंटी और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से आपसी शक को लेकर तनाव चल रहा था.

बताया जा रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है. इसी वजह से उसने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे थे. शनिवार रात दोनों के बीच मामूली झगड़ा हुआ जो अचानक हिंसक हो गया.

गुस्से में आकर पति ने घर में रखे चाकू से पत्नी पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने के कारण महिला जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वडोदरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने कुछ ही घंटों में फरार आरोपी पति बंटी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका की पहचान रीटाबेन सोलंकी के रूप में हुई है. इस घटना में यह भी सामने आया है कि मृतका के दो बेटे हैं, जिनमें एक 13 साल का और दूसरा करीब ढाई साल का है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था.


Next Story
null