भारत
प्रेमिका की मां के डर से युवक ने लगाई बिल्डिंग से छलांग, हुई मौत
jantaserishta.com
6 Feb 2023 9:39 AM IST

x
DEMO PIC
सेंट्रल लॉ कॉलेज में कानून का छात्र था।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु में 18 वर्षीय लॉ के छात्र ने अपनी प्रेमिका की मां के द्वारा पकड़े जाने के डर से अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना शनिवार सुबह तमिलनाडु के सलेम के पास चिन्ना कोलपट्टी में हुई।
पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय संजय चिन्ना कोलापट्टी के सेंट्रल लॉ कॉलेज में कानून का छात्र था। पुलिस ने कहा कि संजय एक लड़की से प्यार करता था, जो उसके कॉलेज के साथ-साथ स्कूल की सहपाठी भी थी।
कन्नाकुरिची पुलिस ने कहा कि संजय शनिवार सुबह अपनी प्रेमिका से मिलने अपार्टमेंट में पहुंचा था। दीवार फांद कर वह छत तक पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक, संजय और उसकी प्रेमिका आपस में बातें कर रहे थे। इस बीच अचानक लड़की की मां भी छत पर आ गई। पकड़े जाने से बचने के लिए संजय ने अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
उसका सिर फर्श पर लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सलेम सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
Tagsतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु पुलिसबिल्डिंग से छलांगबिल्डिंगप्रेमिकामांtamilnadutamilnadu newstamilnadu policejump from buildingbuildinggirlfriendmother
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





