ब्रेक फेल होने से ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, दर्दनाक घटना का वीडियो हो रहा वायरल

इंदौर। एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रौंदते दिया. जिससे 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि 10 घायल हो गए. इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे के चश्मदीदों के अनुसार ट्रक चालक नशे में था और ट्रक के ब्रेक फेल हो चुके थे. घटना के दौरान ट्रक के टायरों में आग लग गई और वह लगभग 1 किलोमीटर तक तेज़ रफ्तार से चलता रहा. इस दौरान ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में लिया. बताया जाता है कि बड़ा गणपति की ओर बढ़ते ट्रक की केबिन में आग लग गई थी, जिसे राहगीरों ने बुझाने की कोशिश की.
वहीं, इस आग की चपेट में एक दोपहिया वाहन चालक भी आ गया. जिससे वह जल गया. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और दो लोगों के मौत की पुष्टि की है. जबकि 10 लोग घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बांठिया अस्पताल और गीतांजलि अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए धार में बैठक में थे. लेकिन जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत इंदौर पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है.
अभी तक दो लोगों की मृत्यु की जानकारी मिली है. शासन सभी घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी ले रहा है. उन्होंने आगे कहा कि नो एंट्री में ट्रक कैसे पहुंचा? इसकी जांच के आदेश पुलिस कमिश्नर को दिए गए हैं और जिम्मेदारी तय की जाएगी.
मुख्यमंत्री के प्रभार जिले #इंदौर की सड़कों पर जानलेवा ट्रैफिक, अव्यवस्थित निर्माण, और बेतरतीब परिवहन व्यवस्था ने आम आदमी का जीवन खतरे में डाल रखा है। लेकिन जवाबदेही शून्य है। जिम्मेदार चैन की नींद सो रहे हैं, और जनता सड़कों पर दम तोड़ रही है।
— MP Congress (@INCMP) September 15, 2025
एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में… pic.twitter.com/Z47FXAlE8U





