भारत

खाद्य आपूर्ति निगम ने मंगवाई 17 हजार क्विंटल दालें

Shantanu Roy
3 Dec 2023 9:36 AM GMT
खाद्य आपूर्ति निगम ने मंगवाई 17 हजार क्विंटल दालें
x

शिमला। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में 18 हजार क्विंटल दालों का स्टाक उपलब्ध है। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति निगम ने 17 हजार क्विंटल दालों ऑर्डर जारी किया है। प्रदेश के डिपुओं में दालों की सप्लाई भेजने के लिए खाद्य आपूर्ति निगम के पास भारी मात्रा में दालों का स्टॉक उपलब्ध है। खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा मंगवाई गई 17 हजार क्विंटल दालों की सप्लाई भी जल्द गोदामों में पहुंच जाएगी। प्रदेश के राशन डिपुओं इस माह दो किलो दाल चना मिलेगी। राशन डिपुओं में एक किलो अधिक दला चना उपभोक्ताओं को दी जा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में दी जाने वाली दालों के दामों की सूची अनुसार प्रदेश के राशन डिपुओं में दाल चना बीपीएल परिवारों को 38 रुपए किलो और एपीएल परिवारों को 48 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी, जबकि बाजार में 90 रुपए किलो तक दाल चना के दाम है।

प्रदेश सरकार सस्ते दामों पर लोगों को राशन उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश के करीब 19 लाख उपभोक्ताओं डिपुओं में मिलने वाले सस्ते राशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा उड़द की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपए किलो और एपीएल परिवारों को 73 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी। बाजार में उड़द की दाल 110 रुपए तक मिल रही है। मल्का की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपए किलो और एपीएल परिवारों को 73 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी राजेश्वर गोयल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में दालों स्टॉक भारी मात्रा में उपलब्ध है। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में 18 हजार क्विंटल दालों का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा 17 हजार क्विंटल दालों का और ऑर्डर जारी किया है। एक सप्ताह तक निगम के गोदामों में दालों की सप्लाई पहुंच जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी राजेश्वर गोयल ने कहा कि डिपूओं में राशन की कमी न इसके लिए एडवांस में राशन की सप्लाई मंगवाई जा रही है। राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दी जा रही है।

Next Story