
x
Hospice. धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस ने नशे पर जोरदार प्रहार करते हुए दो करोड़, 65 लाख, 66 हजार 683 की संपत्ति अटैच की है। इसमें आरोपियों की विभिन्न संपत्तियों, कीमती आभूषण, नकदी व चार वाहन शामिल हैं। कांगड़ा पुलिस की ओर से नशा तस्करों के बड़े किगंपिन रहे तीन मामलों के मुख्य आरोपियों की संपत्तियां जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इसमें छह अप्रैल, 2025 को पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने संजय कुमार उर्फ छप्पन पुत्र गुरदेव कपूर निवासी गांव व डाकघर रक्कड़, धर्मशाला जिला कांगड़ा व सुमन कुमारी उर्फ वर्षा पुत्री प्रताप चंद के कमरे की तलाशी के दौरान 1.246 किलोग्राम चरस जब्त की। इस मामले में पुलिस थाना धर्मशाला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। संजय कुमार व सुमन कुमारी के खिलाफ क्षेत्र में काफी रोष था, और पुलिस ने उन्हें पकडऩे के लिए व्यापक प्रयास किए थे।
संजय कुमार के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ अधिनियम व तीन अन्य भारतीय दंड संहिता के अधीन अभियोग दर्ज हैं। इस अभियोग के अंवेषण के दौरान संजय कुमार छप्पन की संपत्ति की छानबीन की गई। इसमें पाया गया कि छप्पन ने अवैध धनराशि से तीन मकान बनाए, जिनकी कीमत एक करोड़ 55 लाख तीन हजार 700 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा छप्पन के परिवार के नाम एक स्कोर्पियो, कार, बुलेट व स्कूटी भी है, जिनकी कीमत चार लाख 49 हजार 916 रुपए बताई गई। इस प्रकार संजय कुमार उर्फ छप्पन की चल व अचल कुल संपति एक करोड़ 59 लाख 53 हजार 616 रुपए पाई गई। इसके अतिरिक्त कांगड़ा पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध अपनाए जा रहे सख्त दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप पूर्व में एक नशा तस्कर की 51 लाख की संपत्ति को जब्त करने की सफल कार्रवाई की गई है। कांगड़ा पुलिस विभाग की एसएसपी शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि तीन मामलों में करीब दो करोड़ 66 लाख से अधिक की संपति अटैच की गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





