भारत

शिमला में तीन महीने के लिए कंडा जेल भेजा नशा तस्कर

Shantanu Roy
20 May 2026 3:03 PM IST
शिमला में तीन महीने के लिए कंडा जेल भेजा नशा तस्कर
x
Shimla. शिमला। राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने एक आदतन नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को निरोधात्मक डिटेंशन में लेकर तीन माह के लिए एमसी जेल कंडा भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी में बार-बार शामिल होने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और उन्हें समाज से दूर रखने के उद्देश्य से पीट एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आरोपी अश्विन आहलूवालिया के खिलाफ धारा 3(1) पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी आश्विन आहलुवालिया पुत्र भूपेंद्र आहलूवालिया निवासी राज निवास, बीसीएस न्यू शिमला के खिलाफ प्रस्तावित निरोधात्मक कार्रवाई को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी दी गई। इसके बाद पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत डिटेंशन आदेश जारी किए गए। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
Next Story