भारत
पार्सल कंपनी के ऑफिस में ड्रग कंट्रोल-पुलिस की रेड, 3290 प्रेगाबालिन कैप्सूल जब्त
Shantanu Roy
19 May 2026 3:21 PM IST

x
BBN. बीबीएन। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में कूरियर सेवाओं के माध्यम से नशे के लिए दुरुपयोग हो रही दवाओं की सप्लाई का बड़ा मामला सामने आया है। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस की संयुक्त टीम ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप स्थित कूरियर कार्यालय में दबिश देकर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान करीब 3290 कैप्सूल जब्त किए गए, जिन्हें कूरियर पार्सलों के माध्यम से कांगड़ा जिला भेजा जा रहा था। मामले के सामने आने के बाद दवा विभाग और पुलिस ने कूरियर नेटवर्क के जरिए चल रही अवैध सप्लाई चेन की जांच तेज कर दी है। राज्य दवा नियंत्रक डाक्टर मनीष कपूर ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर विकास ठाकुर और अक्षय ठाकुर के नेतृत्व में दवा निरीक्षकों की टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कूरियर सेवाओं के जरिए बड़ी मात्रा में ऐसी दवाएं भेजी जा रही हैं, जिनका नशे के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा है।
जांच के दौरान पार्सलों से प्रेगाबालिन 300 एमजी के करीब 3290 कैप्सूल बरामद हुए। डा. कपूर ने बताया कि प्रेगाबालिन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसका दुरुपयोग तेजी से बढ़ा है। जांच में यह भी सामने आया है कि जब्त की गई खेप कांगड़ा जिला में एक अनधिकृत व्यक्ति को डिलीवर की जानी थी। संबंधित व्यक्ति को हाल ही में कांगड़ा में ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां अब कूरियर सेवाओं के माध्यम से भेजे जा रहे फार्मास्यूटिकल पार्सलों की विशेष निगरानी कर रही हैं। ड्रग कंट्रोल विभाग का मानना है कि हाल के वर्षों में नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाओं की सप्लाई में कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





